Haryana : बुजुर्गों की हुई बल्ले-बल्ले, पेंशन में 200 रुपये की बढ़ौतरी, इस दिन से होगी लागू
हरियाणा के बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। इसकी वजह से हजारों लाभार्थियों को सीधेतौर (Update for Pensioners) पर लाभ होने वाला है। सरकार के इस कदम को बुजुर्गों की आर्थिक सहायता मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। खबर के माध्यम से जानिये हरियाणा सरकार के इस बड़े फैसले के बारे में पूरी जानकारी।
पेंशन में आएगा इतना उछाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कड़े रुख के बाद सामाजिक न्याय एवं अंत्योदय कल्याण विभाग ने सभी तरह की पेंशन में 200 रुपये मासिक की बढ़ोतरी (Basic Pension Hike) के अपडेट को जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने 21 अक्टूबर को बुढ़ापा पेंशन तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 3200 रुपये मासिक करने की घोषणा का ऐलान कर दिया था और ये एक नवंबर से दी जाने वाली थी।
हर महीने मिलेगी इतनी राशि
सामाजिक न्याय एवं अंत्योदय कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश को जारी नहीं किया गया है। इस योजना के चलते पात्र लोगों को बढ़ी हुई पेंशन (Pension Hike Update) नहीं मिल पाई थी। उनके खातों में सिर्फ तीन हजार रुपये मासिक के हिसाब से पेंशन को भेजा जा रहा था। अब अगले दो दिनों के भीतर सभी पात्र लोगों के खातों में नवंबर, दिसंबर और जनवरी की 200 रुपये मासिक की दर (Haryana pension hike) से बढ़ी हुई पेंशन 600-600 रुपये भेज दिए जाएंगे।
नहीं रोकी जाएगी किसी की भी पेंशन
मुख्यमंत्री ने सेवा विभाग और परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक में कड़ी नाराजगी जताते हुए आदेश को जारी कर दिया था कि किसी भी व्यक्ति की पेंशन (pension increase) को नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने बताया है कि जिस भी व्यक्ति की पेंशन पर रोक लगा दी गई है, उनको तुरंत रूप से प्रभावी किया जाने वाला है। चाहे उसके पीछे काई भी कारण हो।
मोबाइल फोन पर भेजे जाएंगे संदेश
नायब सिंह सैनी ने बताया है कि रात को अपने निवास पर आयोजित बैठक में अधिकारियों को सख्त आदेश को जारी कर दिया था कि आने वाले समय में अगर किसी व्यक्ति की पेंशन (pension disbursement) को रोक दिया जाएगा। उसके मोबाइल फोन पर संदेश भेजा जाएगा। इस संदेश में स्पष्ट रूप से इस बात की जानकारी दी गई होगी कि संबंधित व्यक्ति की पेंशन क्यों रोकी गई है अथवा क्यों काटी जा सकती है।
अधिकारियों ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बताया है कि वे मोबाइल पर भेजे जाने वाले संदेश में लोगों को निर्धारित समय अवधि में अपने दस्तावेज जमा कराने के लिए कहा गया है। अगर दस्तावेज (pension beneficiaries) पूरे नहीं होते हैं तो भी कोई कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सेवा विभाग और परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के अधिकारियों के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए बताया है कि भविष्य में पेंशन (Pension Hike News) संबंधी कोई भी शिकायत आई तो इसकी जवाबदेही उनकी ही होने वाली है।
पेंशन काटने के विरोध में हुआ आंदोलन
जानकारी के लिए बता दें कि इनेलो ने 20 फरवरी को पंचकूला और कांग्रेस ने 15 फरवरी को रोहतक में बुढ़ापा पेंशन काटने के विरोध में आंदोलन करने को लेकर ऐलान कर दिया है। इनेलो के आंदोलन की बागडोर स्वयं पार्टी प्रमुख अभय सिंह चौटाला व कांग्रेस के आंदोलन की बागडोर रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा संभाले हुए हैं।
पेंशन मिलने का रास्ता हुआ साफ
इनेलो व कांग्रेस के इस आंदोलन से पहले ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सख्ती काम कर गई और राज्य के 21 लाख लोगों को बढ़ी हुई पेंशन मिलने का रास्ता भी साफ हो चुका है। सेवा विभाग और परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण (Family Identity Card Authority) के अधिकारियों ने जानकारी दे दी है कि जनवरी माह के लिए बढ़ी हुई 200 रुपये की राशि पात्र लोगों के खातों में भेज दी गई है। हालांकि दिसंबर माह की राशि शुक्रवार तक और नवंबर माह की राशि सोमवार तक हर हाल में लोगों को खातों में पहुंच जाएगी।
व्यक्ति की पेंशन पर नहीं लगेगी रोक
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी तथा परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के संयोजक सतीश खोला ने दावा करते हुए बताया है कि राज्य में किसी भी व्यक्ति की पेंशन (Basic Pension Hike) को नहीं रोका जाएगा। फिलहाल विभाग के पास कोई पेंशन होल्ड मौजूद नहीं है। अगर किसी पेंशन में कोई त्रुटि होगी तो भविष्य में संबंधित लोगों को मैसेज भेजकर इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाने वाली है।




