Haridwar Kanwar Yatra: डाक कांवड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट,चप्पे-चप्पे पर होगी निगरानी


हरिद्वार(उत्तराखंड पोस्ट) कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही हरिद्वार में पुलिस और प्रशासन ने डाक कांवड़ को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा के दौरान आखिरी तीन दिन प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती माने जाते हैं। इसी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और निगरानी के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
” width=”640″>[embedded content]
बैरागी कैंप और बैरागी द्वीप में खास इंतजाम
डाक कांवड़ की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरागी कैंप और बैरागी द्वीप क्षेत्र में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अभय सिंह ने बताया कि वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि सड़क पर जाम और अव्यवस्था की स्थिति न बने। उन्होंने बताया कि बैरागी द्वीप को पार्किंग और यात्रियों के ठहराव के लिए तैयार किया गया है। यह क्षेत्र आमतौर पर कुंभ मेले के दौरान अखाड़ों के शिविरों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।



