हरदीप सिंह पुरी ने क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान पर राज्यो और संघ शासित प्रदेशो के साथ बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली: केंद्रीय नागरिक उड्डयन (स्वतंत्र प्रभार), आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस-उडान)पर असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, अरूणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार  द्वीप और दमन और दीव के मुख्यमंत्रियो,मुख्य सचिवो और सलाहकारो से वीडियो कांफ्रेंस द्वारा एक आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। क्षेत्रीय संपर्क योजना-उड़ान की समय-समय पर की जाने वाली समीक्षा के लिए प्रस्तावित वीडियो कांफ्रेंस के तहत पूर्वोत्तर राज्यो और संघशासित प्रदेशो के साथ यह पहली बैठक थी। इस वीडियो कांफ्रेंस का उद्देश्य उड़ान योजना के प्रभावी कार्यान्वयन से जुडे मुद्दो पर विचार विमर्श करना और उनका समाधान करना था। बैठक में नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो और मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री जोरमथांगा उपस्थित थे। बैठक में नागरिक उड्डयन सचिव श्री पी के खरोला और मंत्रालय तथा अन्य संगठनो के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

श्री हरदीप सिंह पुरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उड़ान का प्रभावी क्रियान्वयन पूर्वोत्तर राज्यो के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे आम लोगो को किफायती दरो पर विमानन सुविधा मिलेगी। बैठक के दौरान आधुनिकीकरण,विस्तार,हवाई अड्डो का विकास और भागीदार राज्यो और संघशासित प्रदेशो में संपर्क बढाने संबंधी विभिन्न मुददो पर विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Back to top button