हनुमान चालीसा के पाठ से प्रसन्‍न होते हैं शनिदेव

शिवजी के रुद्रावतार माने जाने वाले हनुमान जी को बजरंग बली, पवनपुत्र, मारुती नंदन, केसरी आदि नामों से भी जाना जाता है. हनुमान जी को वीरता, भक्ति और साहस का परिचायक माना जाता है. मान्यता है कि हनुमान जी अजर-अमर हैं और इनका नाम लेने भर से हर भय और कष्ट से मुक्ति मिल जाती है. विशेष रूप से शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना ब‍हुत लाभदायक होेता है और ऐसा करने से शनिदेव भी प्रसन्‍न रहते हैं.

हनुमान चालीसा का लाभ
हनुमान जी को प्रतिदिन याद करने और उनके मंत्र जाप करने से मनुष्य के सभी भय दूर होते हैं. शनि साढ़ेसाती या महादशा से पीड़ित जातकों के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभदायक माना जाता है. साथ ही जिन लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष हो उनके लिए भी हनुमान चालीसा का पाठ लाभदायक समझा जाता है.

Related Articles

Back to top button