हज-2026: ग्यारहवीं उड़ान से 427 हज यात्रियों का हुआ सफल प्रस्थान

हज-2026 के अंतर्गत हज यात्रियों के प्रस्थान का क्रम सुचारु रूप से जारी है। इसी क्रम में लखनऊ उड़ान स्थल से ग्यारहवीं उड़ान संख्या एक्स0वाई0-8062 दिनांक 30 अप्रैल 2026 को रवाना हुई, जिसमें कुल 427 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर गए। इन यात्रियों में 233 पुरुष एवं 194 महिलाएं शामिल हैं।
इस उड़ान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में हज यात्री सम्मिलित हुए, जिनमें सर्वाधिक सीतापुर से 37, वाराणसी से 35, प्रयागराज से 32, लखनऊ से 29, बहराइच से 28, खीरी से 27, आजमगढ़ से 26 एवं फर्रूखाबाद से 25 यात्री शामिल हैं। इस उड़ान में 23 हज यात्री बिहार, 03 महाराष्ट्र के भी जायेंगे। ग्यारहवीं उड़ान से हज यात्रियों की सहायता दो स्टेट हज इंस्पेक्टर-श्री सरफराज़ (लखनऊ), व श्री ताहा सलमान (प्रयागराज) के, एक स्टेट हज इंस्पेक्टर श्री सुबानुल हक बिहार राज्य के भी जाएंगे। तीनों स्टेट हज इंस्पेक्टर्स ने इस उड़ान के हज यात्रियों की स्मार्ट वॉच को एक्टीवेट करने में सहायता की।
लखनऊ उड़ान स्थल के आज ग्यारहवीं उड़ान के हज यात्रियों को शुभकामनाएं देने मा0 पूर्व उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 व मा0 राज्यसभा सांसद श्री दिनेश शर्मा जी हज हाउस पधारे। मा0 राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0 सरकार व मा0 अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य हज समिति श्री दानिष आज़ाद अंसारी जी व मा0 सदस्यगण उ0प्र0 राज्य हज समिति ने उनका स्वागत किया व सभी जाने वाले हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश सरकार द्वारा हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनकी यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे सभी श्रद्धालु अपनी पवित्र यात्रा सुगमता से पूर्ण कर सकें।

Related Articles

Back to top button