40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दिसम्‍बर 2019 में 1,03,184 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्‍व का सकल संग्रह

देश-विदेश

नई दिल्ली: दिसम्‍बर, 2019 में सकल जीएसटी (वस्‍तु एवं सेवा कर) राजस्‍व संग्रह 1,03,184 करोड़ रुपये का हुआ जिसमें सीजीएसटी 19,962 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 26,792 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 48,099 करोड़ रुपये (आयात पर संग्रहीत 21,295 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) 8,331 करोड़ रुपये (आयात पर संग्रहीत 847 करोड़ रुपये सहित) हैं। नवम्‍बर माह के लिए 31 दिसम्‍बर, 2019 तक दाखिल किए गए जीएसटीआर 3बी रिटर्न की कुल संख्‍या 81.21 लाख है।

घरेलू लेन-देन से दिसंबर, 2019 के दौरान प्राप्त जीएसटी राजस्व ने दिसंबर, 2018 के दौरान हासिल राजस्व की तुलना में 16 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़त दर्शायी है। यदि हम आयात से प्राप्त आईजीएसटी पर भी विचार करें, तो दिसंबर, 2019 के दौरान प्राप्त कुल राजस्व ने दिसंबर, 2018 के दौरान हासिल राजस्व की तुलना में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शायी है। दिसंबर, 2019 के दौरान वस्तुओं के आयात पर आईजीएसटी ने (-) 10 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि दर्ज की है, लेकिन यह पिछले माह के (-) 13 प्रतिशत और अक्टूबर माह के (-) 20 प्रतिशत की तुलना में सुधार या बेहतरी को दर्शाता है।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी के लिए 21,814 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 15,366 करोड़ रुपये का निपटान किया है। दिसम्‍बर, 2019 में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र सरकार और राज्‍य सरकारों द्वारा अर्जित कुल राजस्‍व सीजीएसटी के लिए 41,776 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 42,158 करोड़ रुपये है।

निम्‍नलिखित चार्ट चालू वर्ष के दौरान राजस्‍व के रुझान को दर्शाता है:

निम्नलिखित तालिका राज्य-वार सकल घरेलू जीएसटी संग्रह के साथ-साथ दिसंबर, 2018 के आंकड़ों से इसकी तुलना को दर्शाती है :

दिसंबर, 2019 के लिए राज्य-वार सकल घरेलू जीएसटी संग्रह

                                             (करोड़ रुपये में)

राज्य दिसंबर 2018 दिसंबर 2019 वृद्धि
1 जम्मू-कश्मीर 293 409 40%
2 हिमाचल प्रदेश 595 699 18%
3 पंजाब 1,162 1,290 11%
4 चंड़ीगढ़ 143 168 18%
5 उत्तराखंड 1,055 1,213 15%
6 हरियाणा 4,646 5,365 15%
7 दिल्ली 3,146 3,698 18%
8 राजस्थान 2,456 2,713 10%
9 उत्तर प्रदेश 4,957 5,489 11%
10 बिहार 909 1,016 12%
11 सिक्किम 150 214 43%
12 अरुणाचल प्रदेश 26 58 124%
13 नगालैंड 17 31 88%
14 मणिपुर 27 44 64%
15 मिजोरम 13 21 60%
16 त्रिपुरा 48 59 24%
17 मेघालय 108 123 14%
18 असम 743 991 33%
19 पश्चिम बंगाल 3,230 3,748 16%
20 झारखंड 1,995 1,943 -3%
21 ओडिशा 2,347 2,383 2%
22 छत्तीसगढ़ 1,852 2,136 15%
23 मध्य प्रदेश 2,094 2,434 16%
24 गुजरात 5,619 6,621 18%
25 दमन और दीव 77 94 22%
26 दादरा और नगर हवेली 129 154 20%
27 महाराष्ट्र 13,524 16,530 22%
29 कर्नाटक 6,209 6,886 11%
30 गोवा 342 363 6%
31 लक्षद्वीप 4 1 -78%
32 केरल 1,416 1,651 17%
33 तमिलनाडु 5,415 6,422 19%
34 पुडुचेरी 152 165 9%
35 अंडमान एवं निकोबार द्वीप 22 30 36%
36 तेलंगाना 3,014 3,420 13%
37 आंध्र प्रदेश 2,049 2,265 11%
कुल योग 69,983 80,849 16%

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More