gold silver price : सोने चांदी में उछाल, चेक करे 18 से 24 कैरेट सोने के रेट

HR Breaking News (gold silver price) इन दिनों भारत देश में त्योहारों का सीजन चल हुआ है और ऐसे मौके पर सोने और चांदी की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है। पिछले लगभग एक महीने से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (gold silver price down) का दौर चल रहा था लेकिन आज 15 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों (gold silver prices) में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला है। सोने और चांदी की कीमतों में आई इस बढ़ोतरी को देखते हुए निवेशकों के चेहरे पर खुशी छा गई है। चलिए जान लेते हैं आज 18, 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या चल रहे हैं।

भारतीय सर्राफा बाजार में आज का भाव  (Indian bullion market)

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में 1870 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल देखा गया है और इस उछाल के बाद फिलहाल 24 कैरेट सोने के भाव 147960 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं तथा 22 कैरेट सोने के भाव 135630 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं और 18 कैरेट सोने की कीमत 110970 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है। चांदी की कीमतों में भी आज तकरीबन 2660 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल देखा गया है और फिलहाल चांदी 211000 रूपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

एमसीएक्स पर सोने चांदी के भाव (Gold and silver prices on MCX)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फिलहाल सोने के भाव 147850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं और चांदी की कीमत की बात की जाए तो एमसीएक्स पर आज चांदी 220200 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही है और अपने आज के हाई लेवल से ₹500 नीचे चल रही है।

तनिष्क पर सोने के ताजा रेट (Latest gold rates at Tanishq)

तनिष्क ज्वेलर्स पर आज 18 कैरेट सोने का भाव 11900 रुपए प्रति 1 ग्राम चल रहा है और 22 कैरेट सोने का भाव 13555 रुपए प्रति 1 ग्राम चल रहा है तथा 24 कैरेट सोने का भाव 14787 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
 

Related Articles

Back to top button