34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अक्षय कुमार से लेकर हेमा मालिनी समेत इन सितारें ने मकर संक्रांति और पोंगल की दी शुभकामनाएं

मनोरंजन

मुंबई: देशभर में आज 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसके कारण इसे मकर संक्रांति नाम से जाना जाता है।

इस दिन को उत्तरायण और खिचड़ी नाम से भी कहा जाता है।

देश के हर कौने में इस त्योहार को अलग अलग अंदाज से मनाया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड सितारे भी अपने अपने अंदाज से मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्यौहार मना रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी है।

अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। एक्टर ने एक फोटो शेयर की जिसमें वह पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मीठे गुड़ में मिल गए तिल. उड़ी पतंग और खिल गए दिल। मकर संक्रांति के दिन आपके जीवन में नई खुशियां आए। बस विश्वास की डोर को पकड़े रखना।”

मनोज बाजपेयी ने मकर संक्रांति पर फैंस के साथ अपनी हार्दिक शुभकामनाएं साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

हेमा मालिनी ने पोंगल के लिए कुकिंग करते हुए खुद की तस्वीरें शेयर की और लिखा, “आज परिवार के साथ घर पर पोंगल मनाया।”

शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को धूम-धाम से मनाती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर मकर संक्रांति की बधाई दी है। इस पोस्ट में लिखा- फसल का त्यौहार आपको वह सभी प्यार, आशीर्वाद और खुशियां दे, जिसके आप हकदार हैं। सभी देशवासियों को मकर संक्रांति एवं पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने बालकनी से दिखते सूरज की तस्वीर शेयर कर इस शानदार पर्व की तस्वीर शेयर की है जूही ने लिखा- हैप्पी मकर संक्रांति..!!! आज सूर्य की किरणें हमारे लिए विशेष रूप से फायदेमंद हैं। इसलिए हिंदुओं के इस त्योहार में पतंग उड़ाने का हमारे लिए एक खेल बनाया, ताकि हम अनजाने में बाहर समय बिता सकें, मस्ती कर सके।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More