दिन की शुभ शुरुआत के लिए आज करें हनुमान जी को प्रसन्न इस आरती से

जयपुर। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी की पूजा का दिन होता है, इस दिन बहुत से लोग हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए व उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं। इस दिन इनकी पूजा करने से व सिंदूर का लेप लगाने से इन की कृपा को प्राप्त किया जा सकता है। आज का दिन शुभ बनाने के लिए व हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान पूजा करें इस आरती से-

मंगल मूरति मारुती नंदन
सकल अमंगल मूल निकंदन

पवन तनय संतन हितकारी
हृदय विराजत अवध बिहारी

मात पिता गुरु गणपत शारद
शिवा समेत शभु सुक नारद

चरण बंदी बिनवौ सब काहू
देहु राम पद नेह निबाहू

बन्दहुँ राम लखन बैदेही
यह तुलसी के प्रमा सनेही

Related Articles

Back to top button