34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कानपुर नगर में 15 अतिरिक्त 108 एम्बुलेंस का तोहफा जिले को दिया

उत्तर प्रदेश

कानपुर: उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य योजना विश्व की सबसे बड़ी (स्वास्थ्य क्षेत्र की) कल्याणकारी योजना है।  प्रदेश में 06 करोड़ लोगों को इस लाभ हेतु चयनित किया गया है। सर्वे में छूटे गरीब लोगो को जोड़ा जा रहा है। इन्हें मुख्यमंत्री आरोग्य योजना, जो कि आयुष्मान योजना का ही हिस्सा है,से एक वर्ष में 05 लाख रूपये तक के इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कठोर शब्दों में कहा कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं कि जाएगी।

यह बात श्री मौर्य ने आज जनपद कानपुर नगर में 15 अतिरिक्त 108 एम्बुलेंस सेवा के शुभारम्भ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि पूर्व में 26 एम्बुलेंस का संचालन हो रहा था। अब इस बेड़े में 15 एम्बुलेंस के और शामिल हो जाने से मरीजों को एम्बुलेंस सेवा का त्वरित लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सर्वे करके कानपुर नगर में 22000 अतिरिक्त लाभार्थी चयनित किये गए है। पूर्व में गरीबी व धन के अभाव में इलाज न करा पाने से लोग दम तोड़ देते थे, अब ऐसा नहीं होगा। नवीन चयनित में से 6500 लोगो को कार्ड का वितरण किया जा चुका है। सरकार हर हाल में गरीब के चेहरे पर मुश्कान लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उप मुख्य मंत्री श्री मौर्य ने माधुरी, रश्मि, पिंटू, शकुन्तला, ममता, नंद किशोर एवं मुन्नी को टोकन स्वरूप आरोग्य योजना के कार्ड वितरित किये।

   इस अवसर पर विधायक श्रीमती नीलमा कटियार, जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र मैथानी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती अनिता गुप्ता, जिलाधिकारी श्री विजय विस्वास पंत, श्री अनन्त देव, श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव अनेक गण मान्य लोग व अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More