25 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने खेलों की महत्ता को जन जन तक पहुंचने वाली खेल साक्षरता प्रसार वाहन को रवाना किया

उत्तर प्रदेश

लखनऊः उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज स्पोर्ट्सवे ऑफ लाइफ संस्था द्वारा पूरे प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने व खेलों की महत्ता को जन जन तक पहुंचाने वाली खेल प्रवेशिका का विमोचन तथा खेल साक्षरता प्रसार वाहन को रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा की खेल प्रतिभाओं को तराशने व खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए खेल साक्षरता प्रसार वाहन सहायक सिद्ध होगा और इन प्रयासों का दूरगामी परिणाम होगा। उन्होंने कहा कि जब तक लोग खेलों के बारे में जानेंगे नही, खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण नही रखेंगे तब तक खेल संस्कृति विकसित नहीं हो सकती।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान खेल एवं खेल भावना के उत्थान के लिए बहुत ही सहायक साबित होगा, इससे देश में खेल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में खेलों के प्रति रूचि को बढ़ावा देकर ही वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा में देश को अधिक से अधिक मेडल प्राप्त हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में भी प्रयत्न किए जाएंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी को स्पोर्ट्स ए वे आफ लाइफ संस्था द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा दिए जाने संबंधी विभिन्न मांगे रखी गई है।
इस अवसर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित श्री गौरव खन्ना, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्री विजय सिंह चौहान तथा श्री रणवीर सिंह, पैराओलंपियन पलक कोहली सहित अन्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More