आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ की शूटिंग हुई पूरी

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें, जल्द ही आयुष्मान खुराना अपनी नई फिल्म ‘आर्टिकल 15’ लेकर आ रहें हैं। उन्होंने मंगलवार को ‘आर्टिकल 15’ की शूटिंग पूरी कर ली। एक्टर ने कहा कि अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए प्रासंगिक है और महत्व रखती है। इस फिल्म में खुराना पहली बार पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते नजर आएंगे।

आयुष्मान ने ट्विटर पर कहा कि भारतीय सिनेमा की प्रासंगिक और अहम फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। मुझे यह मौका देने और पुलिस कर्मी की इतनी वास्तविक भूमिका लिखने के लिए अनुभव सिन्हा का शुक्रिया।

Related Articles

Back to top button