प्रथम किस्त के रूप में प्रति मा0 सदस्य को विकास कार्यों हेतु रू0 2 करोड़ 50 लाख की धनराशि दी जा रही है- केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि हेतु वर्ष 2026-27 में विधान सभा के 403 में से 400 (03 विधान सभा सीट रिक्त है) मा० सदस्यों हेतु रू0 100000.00 लाख जी०एस०टी० सहित (रु0 दस अरब मात्र, जी0एस0टी0 सहित) की धनराशि तथा विधान परिषद के 100 में से 99 (01 स्थान रिक्त हैं) मा० सदस्यों हेतु रू0 24750.00 लाख जी०एस०टी० सहित (रु० दो अरब सैंतालिस करोड़ पच्चास लाख मात्र,) जी0एस0टी0 सहित) की धनराशि अर्थात विधान मण्डल के कुल 499 (400$99) मा0 सदस्यों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम किश्त के रूप में रू0 250.00 लाख (जी0एस0टी0 सहित) प्रति मा0 सदस्य की दर से कुल रू0 124750.00 लाख जी0एस0टी0 सहित (रु० बारह अरब सैंतालिस करोड़ पचास लाख मात्र, जी0एस0टी0 सहित) की धनराशि को अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा ग्राम्य विकास विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि स्वीकृत की गयी धनराशि का व्यय विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों में उल्लिखित व्यवस्था/प्राविधानों तथा इस निमित्त समय-समय पर जारी शासनादेशों के अनुसार ही किया जाय।




