27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान नगर निगम के कालग्रसित कोरोना योद्धाओं के आश्रितों के सेवायोजन हेतु नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मा. मंत्री श्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’, नगर विकास विभाग, उ.प्र. शासन, लखनऊ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महामारी कोविड-19 के दौरान वर्ष 2020-21 में नगर निगम लखनऊ के नियमित कर्मचारियों की मृत्यु हो जाने के पश्चात आज 11 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। अवगत कराया गया कि पिछले एक वर्ष में लखनऊ नगर निगम के 40 कर्मचारियों की सेवाकाल में मृत्यु हुई जिसमें से कुल 12 मृतक आश्रितों को सेवायोजित कर लिया गया है। शेष की नियुक्ति किये जाने के संबंध में औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है जिसके पूर्ण होने पर नियमानुसार मृतक आश्रित के रूप में शीघ्र नियुक्ति प्रदान कर दी जायेगी। इसी क्रम में मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को भविष्य निधि एवं अर्जित अवकाश का लगभग रु. 2.38 करोड़ का भुगतान नगर निगम लखनऊ द्वारा किया जा चुका है।
मा. मंत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि नगर निकाय के समस्त कर्मियों द्वारा कोरोना काल के पिछले एक वर्ष में सेनिटाइजेशन, सफाई, दवा वितरण के अभियान में उल्लेखनीय कार्य किया गया है विशेष रूप से कंटेनमेंट जोन में किया गया कार्य प्रशंसनीय रहा है जिसके फलस्वरूप महामारी को रोकने में काफी मदद मिली है। मा. मंत्री जी द्वारा कहा गया कि अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कालग्रसित कर्मियों की आत्मा को सद्गति प्राप्त हो जिन्होने कोविड-19 के दौरान विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का तत्परता के निवर्हन किया। ऐसे मृतक कर्मचारीगण जो हमारे साथ नहीं रहे उनके परिवार एवं आश्रितों की चिंता करना हमारा दायित्व है जिसके क्रम में यह नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे है।
मा. महापौर जी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि कोरोना महामारी के समय जब सभी नागरिक अपने घरो में रहे तब निगम के कर्मचारियों द्वारा निरन्तर कार्य किया गया। इसी दौरान अनेक कर्मचारी अस्वस्थ्य भी हुए जिनको शीघ्र स्वस्थ्य होने कामना की गयी। मा. महापौर जी द्वारा कहा गया कि शासन द्वारा कोरोना से मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुग्रह धनराशि रु. 50 लाख प्रदान किये जाने का प्राविधान किया गया है। कोरोना संक्रमण से नगर निगम लखनऊ के मृत 13 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुग्रह धनराशि प्रदान कराये जाने के संबंध में नगर निगम लखनऊ द्वारा निरन्तर शासनध्प्रशासन से प्रयास किया जा रहा है।
नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से मृतक आश्रितो को नियुक्ति पत्र वितरण हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने पर मा. मंत्री जी, नगर विकास का आभार व्यक्त किया गया। नगर आयुक्त द्वारा मा. महापौर जी के कुशल निर्देशन एवं कार्यक्रम में अपना समय देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मृतक कर्मियों की नियुक्ति संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण कराने एवं आश्रितो को नियुक्ति पत्र दिलवाने एवं इस कार्यक्रम का सफल आयोजन कराने में नगर निगम के मुख्य विभाग अधिष्ठान के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त श्री अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त श्रीमती अर्चना द्विवेदी, मा. पार्षदगण श्री कौशलेन्द्र द्विवेदी, श्री रामकृष्ण यादव, श्री आर.के. चैरसिया, श्री रजनीश कुमार गुप्ता, श्री राजेश मालवीय व नगर निगम के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More