अंक राशिफल: आज इस अंक के जातकों की लवलाइफ में आएंगी खुशियां, कार्यक्षेत्रों में मिलेगी सफलता

अंक 1: क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा का भाव सारा दिन बना रहेगा। सामाजिक सरोकार निभाने से दिन के अंतिम भाग तक मन अस्त व्यस्त सा हो जाएगा, और मन शांत भी होना चाहेगा।

अंक 2: बीते हुए पल याद आएंगे और उन यादों से नई ऊर्जा महसूस होगी जिसका उपयोग पूरे दिन अपने कार्यसिद्धि के लिए करेंगे। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा।

अंक 3: दिन का पहला भाग भविष्य की चिंताओं से ग्रसित होगा पर, दिन के दूसरे भाग से मन वर्तमान पर केंद्रित होना शुरू हो जाएगा और मानसिक शांति भी प्राप्त होती चली जाएगी।

अंक 4: भावनात्मक निर्णय से बचें, आपके आस-पास के लोग आपके इस भावनात्मक प्रकृति का लाभ उठाने की चेष्टा करेंगे।व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

अंक 5: अनिर्णय की स्थिति से बचें, पुराने फैसलों पर अडिग रहें और अपने कार्य में लगे रहें, सफलता जरूर मिलेगी। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातें घर का माहौल खराब कर सकती हैं।

अंक 6: किसी पुराने मित्र या सगे संबंधियों से मुलाकात संभव है। दिन के दूसरे भाग में मन भारी भारी सा लगेगा और शारीरिक थकावट से भी मन खिन्न होगा।

अंक 7: धर्म और अधयात्म की अभिरुचि सारा दिन आध्यात्मिक शांति प्रदान करेगी। नई ऊर्जा की अनुभूति आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता प्रदान करेगी।

अंक 8: किसी अपने कि बात तीर की तरह दिल में चुभ सकती है। भावनात्मक लगाव से बचें और दिल कि बजाए दिमाग से निर्णय लें।

अंक 9: नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आपके कार्य कि प्रशंसा आपको कुछ नया और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Related Articles

Back to top button