34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आनंदी बेन पटेल ने ली राज्यपाल पद की शपथ

उत्तर प्रदेश

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुकीं आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को राजभवन के

गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन ने सोमवार को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वह प्रदेश की 34वीं राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद 25वीं राज्यपाल हैं। वह सुबह अमौसी एयपोर्ट पहुंची। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों ने स्वागत किया। इससे पहले उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कार्य कर चुकीं आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को राजभवन के गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन ने सोमवार को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वह प्रदेश की 34वीं राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद 25वीं राज्यपाल हैं। वह सुबह अमौसी एयपोर्ट पहुंची। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों ने स्वागत किया। इससे पहले उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

70 साल पहले सरोजिनी नायडू उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल बनी थीं। अब प्रदेश को दूसरी महिला राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल मिली हैं। जिस समय सरोजिनी नायडू ने शपथ ली थी, उस समय उत्तर प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्राविंस था। स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू 15 अगस्त 1947 को प्रदेश की राज्यपाल बनीं।

वह इस पद पर दो मार्च 1949 तक रहीं। उनके बाद अब आनंदीबेन पटेल को महिला राज्यपाल बनने का गौरव मिला है। उत्तर प्रदेश में अब तक 33 राज्यपाल हुए हैं। आनंदीबेन पटेल 34 वीं राज्यपाल हैं।

गुजरात के एक पाटीदार परिवार में जन्मी आनंदीबेन जेठाभाई पटेल 1970 में प्राइमरी स्कूल में टीचर बनीं। 1987 में वे भाजपा से जुड़ी, 1998 में गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी। श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 22 मई 2014 को वह गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। अगस्त 2016 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जनवरी 2018 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। Source रॉयल बुलेटिन 

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More