अजय देवगन की ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज होगी

टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने हाल ही में अजय देवगन को लेकर एक फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ की घोषणा की है।इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, राणा डग्गुबाती, परिणीति चोपड़ा आदि नजर आएंगे। घोषणा के साथ ही चर्चाओं में आई इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि की घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म आगामी वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर 14 अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म का मकसद युद्ध में महिलाओं के साहस का जश्न मनाना है।

एक बयान में कहा गया, ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ गुजरात के माधापुर की उन 300 महिलाओं के साहस की कहानी है, जिन्होंने 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की थी। फिल्म उस कहानी को बताती है कि कैसे ये महिलाएं भुज के एक मात्र रनवे की मरम्मत के लिए साथ आई थी, जो कि युद्ध के दौरान तबाह हो गया था।’ फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, राणा दग्गुबाती, परिणीति चोपड़ा और एमी विर्क मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और सिलेक्ट मीडिया होल्डिंग एलएलपी ने किया है।

फिल्म में अजय युद्ध के एक नायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं संजय रणचोरदास सवाभाई रावाड़ी ‘पागी’ का किरदार निभाएंगे। ‘पागी’ एक ऐसा व्यक्ति होता है, जो किसी के पैरों के निशान से उसकी राष्ट्रीयता, लिंग, ऊंचाई और वजन का पता लगा सकता है। अभिषेक दुधैया फिल्म का निर्देशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button