वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए: विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश: ऋषिकेश के अंतर्गत पशुलोक स्थित बाल विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह आज धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में ढेर सारी प्रतिभाएं छिपी होती हैं, उनकी प्रतिभा को सामने लाने के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में वार्षिक उत्सव समारोह, बच्चों के सम्मान समारोह आदि के आयोजन से बच्चों को प्रोत्साहन प्राप्त होता है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलता है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों का सर्वांगीण विकास कर हम उनका भविष्य संवार सकते हैं। स्कूल बच्चों को शिक्षा देने का काम करते हैं और माता पिता को उनमें अच्छे संस्कार भरने का कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक गणों एवं अध्यापकों से होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान अधिक से अधिक अपने मताधिकार का प्रयोग करने की भी अपील की।

इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत गाया तथा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि वे खूब मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करे तथा अपने प्रदेश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर पार्षद लव कांबोज ,प्रवेश कुमार, जगदंबा सेमवाल, शशी शरण, सच्चिदानंद जी, आत्माराम जी, भीम सिंह पवार, विनय कुमार, शूरवीर सिंह भंडारी, श्रीमती वेबी शर्मा, गीता सेमवाल, सुधा तडियाल, विनी सेमवाल सहित स्कूल के बच्चे एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button