RBI का सुरक्षा कवच, डिजिटल भुगतान पर सीमा तय कर सकेंगे ग्राहक, एक क्लिक पर बंद होगा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन

HR Breaking News (RBI News) जैसे-जैसे डिजिटल पेमेंट का यूज बढ़ रहा है। वैसे- वैसे दुनियाभर में UPI से जुड़े डिजिटल फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। UPI और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन (online transaction) बढ़ने के साथ ही अब ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के नए तरीके सामने आ रहे हैं, लेकिन अब ग्राहक स्वत ही डिजिटल भुगतान पर सीमा तय कर सकेंगे और एक क्लिक पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बंद हो सकेगा।
मंजूरी के लिए मिलेगा 1 घंटे का वक्त
दरअसल, आपको बता दें कि अब बैंक अकाउंट से डिजिटल लेनदेन (Digital payment) की सीमा तय करने से लेकर भुगतान माध्यम को बंद करने तक का अधिकार ग्राहकों के हाथ में होगा। ग्राहक अपने किसी भी बड़े ट्रांजैक्शन के लिए परिवार के सदस्य या अन्य भरोसेमंद व्यक्ति की मंजूरी अनिवार्य कर सकेंगे। मंजूरी के लिए 1 घंटे का वक्त मिलेगा। अगर कोई जवाब नहीं मिलता है या फिर भुगतान अस्वीकार होता है, तो लेनदेन रद्द हो जाएगा।
केंद्रीय बैंक ने किया दिशा-निर्देश का मसौदा जारी
केंद्रीय बैंक (Central bank) ने बीते दिनों संशोधित दिशा-निर्देश का मसौदा जारी कर दिया है। प्रोविजन 1 जुलाई 2027 से लागू होने वाले हैं। बैंक चाहे तो इसके पहले भी लागू कर सकते हैं। बता दें कि डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए ट्रस्टेड पर्सन व स्टॉप स्विच जैसी सुविधाओं का भी प्रस्ताव रखा है। ग्राहक 18 से ज्यादा उम्र के किसी व्यक्ति को भरोसमंद के रूप में रजिस्टर्ड कर सकेंगे।
जानिए क्या है स्टॉप स्विच सुविधा
बता दें कि सुविधा स्वैच्छिक होगी और व्यक्ति को प्रस्तावित बड़े भुगतान का ब्योरा मिलेगा, अकाउंट की बची राशि, FD, निवेश या बीमा की जानकारी नहीं मिलेगी। स्टॉप स्विच सुविधा (stop switch feature kya hai) के अंतर्गत ग्राहक एक क्लिप पर अकाउंट से भविष्य में होने वाले सभी ग्राहक-प्रेरित डेबिट लेनदेन (Customer-driven debit transactions) को रोक सकेंगे। उसके बाद नया ऑनलाइन भुगतान नहीं हो सकेगा।
अगर धोखाधड़ी लगती है तो यह सुविधा अकाउंट से रकम निकालने का रास्ता तुरंत बंद कर देगी। हालांकि बैंक की तरफ से लोन की किस्त या अन्य बकाया वसूली जैसे लेन-देन इससे बाहर रहेंगे।
नए मसौदे के तहत ऐसे होगा लेन-देन
नए मसौदे के अंतर्गत डिजिटल भुगतान माध्यम, विशेष लाभार्थी या पूरे दिन के लेन-देन की सीमा तय कर सकेंगे। डेबिट, क्रेडिट या प्रीपेड कार्ड पर घरेलू, अंतरराष्ट्रीय, एटीएम, ऑनलाइन और कॉन्टैक्टलेस भुगतान को अलग-अलग या फिर तय समय के लिए ही चालू-बंद कर सकेंगे। नए बैंक अकाउंट खुलने पर डिजिटल भुगतान (Digital payment on opening of new bank account) ऑप्शन बंद रहेंगे।
ग्राहक की सहमति के बाद ही एक्टिव होगा। अलर्ट ने भेजना, 24 घंटे शिकायत सुविधा न देना, सुरक्षा में चूक, सिस्टम की गड़बड़ी या फिर कर्मचारियों की मिली भगत से जो भी धोखाधड़ी है, उसकी जिम्मेदारी बैंक की होगी।
डीमैट में होंगे शेयर ट्रैडिंग के लेन-देन
रिजर्व बैंक (reserve Bank) ने शेयर ट्रेडिंग के लेन-देन 1 अप्रैल 2027 से डीमैट यानी इलेक्ट्रॉनिक रूप में अनिवार्य करने का ऐलान किया है। पहले 1 अक्टूबर से लागू करने का प्रस्तावित था। उद्योग जगत की मांग पर 6 महीने का वक्त दिया है। नया नियम तय तारीख से पहले जारी ऋण प्रतिभूतियों के लेनदेन (Debt securities transactions) पर लागू होगा। प्रतिभूतिकरण सौदों के लिए 1 करोड़ रुपए की न्यूनतम सीमा बरकरार है। किस्तों में मूलधन चुकाने वाले लोन प्रतिभूतियों को 1 करोड़ रुपए से कम का लेनदेन भी उनके परिशोधित मूल्य पर हो सकेगा।




