हरियाणा में 231.68 करोड़ के 13 टेंडर जारी, पेट्रोल पंपों पर लगेंगे 1500 एएनपीआर कैमरे

HR Breaking News (Haryana petrol pumps) हरियाणा में पेट्रोल पंपों पर निगरानी के लिए अब 1500 एएनपीआर कैमरे लगाए जाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 13 टेंडर जारी किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए 231.68 करोड़ की लागत आंकी गई है। सीएम (Haryana petrol pumps) की ओर से समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
सीएम सैनी ने 13 टेंडर को दी मंजूरी
सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) की अध्यक्षता में बीते दिनों हरियाणा निवास (Haryana Residence) में हुई HPPC और HPWPC की बैठक में 231.68 करोड़ रुपए के 13 टेंडर को मंजूरी दे दी गई है, जिसमें 76.39 करोड़ रुपए की 7 खरीद और 155.29 करोड़ रुपए के छह निर्माण कार्य शामिल है।
एनसीआर में स्थापित होंगे एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन
हरियाणा पुलिस के लिए आधुनिक फॉरेंसिक उपकरण, पासवर्ड डिस्क्रिप्टर और पोर्टेबल वर्कस्टेशन खरीदे जाने वाले हैं, जिसमें साइबर अपराधों की जांच को मजबूती मिलेगी। एनसीआर में 10 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित होने वाले हैं। पेट्रोल पंप पर 1500 ANPR कैमरे लगाए जाने वाले हैं, जिनमें PUC प्रमाण पत्र (PUC certificate) के बिना चलने वाले वाहनों की पहचान कर उन्हें ईंधन देने पर रोक लगाई जाएगी।
निर्माण कामों में यह सब स्टेशन है शामिल
निर्माण कामों में सिरसा जिला जेल, अंबाला में होम्योपैथिक कॉलेज अस्पताल, कुरुक्षेत्र में ब्रह्मासरोवर पर विश्राम गृह, तावड़ू में न्यायिक परिसर, हैबतपुर मेडिकल कॉलेज में विद्युत सबस्टेशन (Electrical substation at Haibatpur Medical College) शामिल है। सीएम ने समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।




