हरियाणा में 4 साल में 93354 बच्चों ने बीच में छोड़ी पढ़ाई

HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा के हिसार जिले में सरकारी और निजी स्कूलों से ड्रॉप आउट बच्चों के आंकड़े बेहद चिंताजनक हो गए हैं। आर्थिक मजबूरी और जिम्मेदारियों की वजह से प्रदेश में बीते 4 साल में 93354 बच्चों ने बीच (Haryana News) में ही पढ़ाई छोड़ दी है। ऐसे में अब सरकार ने अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

किस वर्ष कितने बच्चों ने छोड़ी पढ़ाई

बीते 4 साल में 93354 बच्चों ने (Haryana School Updates) बीच में पढ़ाई छोड़ी है, जिनमें से हिसार के 2617 विद्यार्थी शामिल है। हरियाणा में साल 2023 में सबसे ज्यादा 47320 बच्चों ने स्कूल को छोड़ा था, जिनमें सरकारी स्कूलों के 21364 और निजी स्कूलों के 25956 छात्र शामिल थे। 2024 में 28364 बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी और 2025 में 15923 और 2026 में 1747 बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी है।

हिसार में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की संख्या

4 साल में सरकारी स्कूलों के 43957 और निजी स्कूलों के 49397 छात्र पढ़ाई से दूर हो गए हैं। हिसार में पढ़ाई छोड़ने वाले 2617 बच्चों में 1350 सरकारी स्कूल के विद्यार्थी और 1267 निजी स्कूल के विद्यार्थी है। स्कूल छोड़ने के साथ बड़ी संख्या (Number of school dropouts in Haryana) में बच्चे दूसरे राज्य चले गए हैं। सरकारी स्कूलों के 83222 और निजी स्कूलों के 84687 बच्चों का दूसरे राज्य में ट्रांसफर हुआ है। सरकारी स्कूलों के 749 और निजी स्कूलों के 2540 बच्चों ने देश को छोड़ा है।

BEO ने कही ये बात 

BEO का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई छूटने के पीछे कई सामाजिक कारण (Reasons behind children dropping out of school) सामने आए है और प्रवासी मजदूर परिवारों को रोजगार की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता है, जिस वजह से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ता है। इसके साथ ही आर्थिक तंगी की वजह से बच्चों का कम उम्र में काम पर भेजना, अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता की कमी और ग्रामीण इलाकों में स्कूलों की ज्यादा दूरी और लड़के लड़कियों के बीच भेदभाव से भी छात्रों की पढ़ाई से दूरी बनती जा रही है।

BEO का कहना है कि स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए खास प्रशिक्षण केंद्रो के माध्यम से कोशिश की जा रही है। 2024-2025 में जिले में 15386 को दोबारा स्कूल में दाखिला (re-enroll in school) दिलाया गया। 

Related Articles

Back to top button