प्रदेश में गन्ना खरीद एवं आपूर्ति के लिए 33 चीनी मिलों ने जारी किया गन्ना इण्डेन्ट

प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं गन्ना किसानों के व्यापक हितों के दृष्टिगत मा. मंत्री, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी व राज्य मंत्री, श्री संजय गंगवार के मार्गदर्शन में आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उ.प्र. ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2026-27 का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। प्रदेश की 33 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद हेतु इण्डेन्ट जारी कर दिया है।
गन्ना विकास विभाग द्वारा बताया गया कि प्रदेश की 09 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है, जिनमें सहकारी क्षेत्र की 01, निजी क्षेत्र की 08 चीनी मिलें शामिल हैं। प्रदेश की संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर परिक्षेत्र की 18 में से 03 चीनी मिलें, मेरठ परिक्षेत्र की 16 में से 01, मुरादाबाद परिक्षेत्र की 23 में से 02, लखनऊ परिक्षेत्र की 20 में से 03 चीनी मिलों ने पेराई कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की अन्य चीनी मिलों द्वारा अपना पेराई कार्य शुरू करने की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गयी है और 24 चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद हेतु इण्डेंट जारी कर दिया गया है, जिनका दीपावली से पूर्व शुरू होना प्रस्तावित है। अन्य चीनी मिलें अपना पेराई सत्र दीपावली त्योहार के पश्चात शुरू करेगीं।
विभाग द्वारासभी चीनी मिलों को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपने-अपने आवंटित क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कराते हुए समय से संचालन सुनिश्चित करे।

Related Articles

Back to top button