gold prediction: अगले 12 महीने में कितना महंगा होगा सोना, एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी

HR Breaking News (gold prediction) दिवाली का त्योहार साल का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दौरान सोने की मांग काफी बढ़ जाती है। जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों में सोने की मांग के साथ ही कीमतों में भी बढ़ौतरी हो सकती है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने (gold prediction) के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आए खबर में जानते हैं कि देशभर में अगले 12 महीने में गोल्ड के भाव क्या रहने वाले हैं।

अगले 6-12 महीनों में गोल्ड के रेट 

जानकारों के बीच सोने की कीमतें (gold prediction 2026) अगले 6-12 महीनों में घरेलू बाजार में 1.60-1.68 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया गिरावट खरीदारी का मौका दे सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मध्यम अवधि का अनुमान 4,500-4,700 डालर प्रति औंस और घरेलू बाजार में शोर्ट टर्म गोल 1.48 लाख रुपये है।

किन कारणों से बढ़े सोने-चांदी के रेट 

रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की लगातार तेजी के बाद 2026 में कीमतों (Sone Ke Bhav) में उतार-चढ़ाव देखा गया है। अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बदलती अपेक्षाएं, महंगाई, ऊंचे बांड यील्ड इसके प्रमुख कारण रहे हैं। जनवरी 2026 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगभग 5,600 डॉलर प्रति औंस के रिकार्ड स्तर पर कारोबार कर रहा था। फिर 4,000 डालर से नीचे आ गया और बाद में सुधरा।

जानिए चांदी के ताजा रेट 

चांदी की कीमतें (silver prices) भी 100 डालर प्रति औंस से ऊपर जाते ही तेजी से गिरी है। रुपये-डालर विनिमय दर में बदलाव ने घरेलू कीमतों की अस्थिरता को बढ़ा दिया है। दिवाली के दौरान घरेलू बाजार में गोल्ड रेट (Gold rate in domestic market) 2016 के लगभग 30,000 रुपये से बढ़कर 2026 में लगभग 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 

बीते वर्ष कितने बढ़े थे भाव 

वैसे तो ऐतिहासिक रूप से दिवाली से ठीक पहनले 30 दिनों में सोने (Sone ke Rate) का प्रदर्शन बाद के 30 दिनों से कहीं बेहतर रहा है। 2025 में त्योहार से पहले सोने के भाव तकरीबन 20 प्रतिशत और चांदी की कीमतों में तकरीबन 38 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी।
 

Related Articles

Back to top button