दीपावली से पहले चौकीदारों को बड़ी सौगात, मिलेगा 15,221 का मासिक मानदेय

HR Breaking News (honorarium to watchmen) सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से धनतेरस और दीपावली के शुभ मौके पर प्रदेश के ग्रामीण चौकीदारों को बड़ा तोहफा दिया गया है। इसके साथ ही ग्रामीण चौकीदारों के लिए कई अन्य घोषण्धाएं भी की गई है। अब ग्रामीण चौकीदारों को हर महीने 15,221 का मासिक मानदेय (Monthly honorarium of rural watchmen) का लाभ दिया जाने वाला है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय 

सरकार की ओर से ग्रामीण चौकीदारों की मासिक मानदेय (Monthly honorarium to watchmen ) को 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार 221 रुपये करने का ऐलान किया गया है, जिससे हर एक चौकीदार को मासिक 4 हजार 221 रुपये ज्यादा मिलेंगे, जिससे हर साल उसे 50 हजार रुपये से भी जयादा का लाभ होगा। साल 2014 में ग्रामीण चौकीदारों का मानदेय सिर्फ 3,500 रुपये मासिक था, जो बढ़कर 4 गुणा से भी ज्यादा हो गया है। 

कितना बढ़ा वार्षिक वर्दी भत्ता 

सीएम सैनी (CM Saini) ने बीते दिनों पंचकूला में राज्यस्तरीय ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। सीएम ने ग्रामीण चौकीदारों के लिए कई अन्य ऐलान किए हैं, जिसमे वार्षिक वर्दी भत्ता (annual uniform allowance) 4000 से बढ़ाकर 5000 रुपये, लाठी, बैटरी, सीटी व छाते का सालाना अलाउंस 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये किया गया है और साइकिल भत्ता 3 हजार 500 रुपये से 5000 रुपये किया गया है।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने जताया आभार

विकास एवं पंचायत मंत्री (Development and Panchayat Minister) की ओर से इन अलाउंस को लेकर सीएम का आभार जताया गया है। सेक्टर-5 में इंद्रधनुष आडिटोरियम में हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सम्मान समारोह (Haryana Rural Chowkidar Felicitation Ceremony) का आयोजन किया गया। समारोह से पहले रायपुर रानी के चौकीदार की तबीयत बिगड़ गई।

Related Articles

Back to top button