हरियाणा में कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, DA में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

HR Breaking News (DA Hike News Latest Update) हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% इजाफे का ऐलान किया गया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते को 60% से बढ़ाकर 63% किया गया है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा। चलिए जानते हैं पूरा कैलकुलेशन सैलरी में किस प्रकार से इजाफा होगा। Haryana DA Hike Update News in Hindi
महंगाई भत्ते को जुलाई से किया जाएगा लागू
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को जुलाई से मान्य माना जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत 60% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जो जुलाई 2026 से बढ़कर 63% हो जाएगा। कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर का बकाया भी भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों की सैलरी दिसंबर में आएगी, जिसके साथ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत जुड़कर आएगी।
7वें वेतन आयोग के तहत मिलेगा लाभ
हरियाणा में फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को सैलरी दी जाती है। सातवें वेतन आयोग के तहत ही कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाएगा। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशनर्स की बेसिक पेंशन के आधार पर महंगाई भत्ते की गणना होगी।
कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी उनकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है। इसेस कर्मचारी की जितनी ज्यादा बेसिक सैलरी होगी उतना अधिक लाभ मिलेगा। हरियाणा में 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना है, ऐसे में अगर किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना है तो उसको महंगाई भत्ते में 540 रुपए प्रति महीना का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को वार्षिक लाभ की बात करें तो 6000 से अधिक का सीधा लाभ मिलेगा। इस महंगाई के दौर में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ने से उन्हें कुछ हद तक महंगाई से राहत मिलेगी। पेंशनर्स को भी उनके मूल पेंशन के हिसाब से ही बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा।




