प्रधानमंत्री के दूरगामी विजन और केशव मौर्य की मेहनत से प्रदेश के ग्रामीण मार्गो का हुआ विस्‍तार, कमलेश पासवान

तीन दिवसीय वाइब्रेंट गोरखपुर-2026 सम्मेलन में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री श्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। उत्‍तर प्रदेश प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक विभाग के प्रदर्शन और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने उप मुख्यमंत्री एवं ग्राम्य विकास मंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयासों की प्रशंसा की। श्री केशव प्रसाद मौर्य की मेहनत, लगन और जनता के प्रति समर्पित भाव से उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों को गति मिली है। ग्रामीण सड़कों को गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ, उन्नत और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों ने प्रदेश को देश में अग्रणी स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री शिव सहाय अवस्थी के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी और निर्धारित मानकों का अनुपालन ग्रामीण विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

तीन दिवसीय वाइब्रेंट गोरखपुर-2026 सम्मेलन में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री श्री कमलेश पासवान ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (UPRRDA) के स्टॉल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से प्रदेश में संचालित ग्रामीण सड़क निर्माण, उन्नयन और अनुरक्षण कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

श्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है। श्री केशव प्रसाद मौर्य की मेहनत, लगन और जनता के प्रति समर्पित भाव से उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों को गति मिली है। ग्रामीण सड़कों को गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ, उन्नत और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों ने प्रदेश को देश में अग्रणी स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री शिव सहाय अवस्थी के कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी और निर्धारित मानकों का अनुपालन ग्रामीण विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

 

Related Articles

Back to top button