CET Pass 9000 Rupees : 1 नवंबर से नहीं, इस दिन से मिल सकते हैं सीईटी पास युवाओं को 9000 रुपये प्रति महीना

HR Breaking News (CET Pass 9000 Rupees) हरियाणा में सरकार की तरफ से युवाओं के लिए घोषणा की गई थी कि CET Pass होने के 1 साल बाद तक अगर नौकरी नहीं मिलती है तो 9000 रुपये प्रति महीना दिए जाएंगे। पिछले दिनों खबर आई थी कि सरकार की तरफ से सक्षम युवा योजना के तहत युवाओं को 100 घंटे काम के बदले 9000 रुपये दिए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
CET Pass 9000 Rupees Important Links
1 नवंबर को की जा सकती है घोषणा
1 नवंबर को हरियाणा दिवस है। इस दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री युवाओं को बड़ी सौगात देने की घोषणा कर सकते हैं। सरकार की तरफ से 1 नवंबर को 9000 रुपये प्रति महीना दिए जाने पर फैसला सामने आने की संभावना है। युवाओं को इससे काफी उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने युवाओं के रोजगार पर फोकस करते हुए चुनाव के दौरान भी नौकरियों में पारदर्शिता और अन्य तरीके से युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया था। अब सरकार को सत्ता में आए 2 साल हो चुके हैं, ऐसे में युवाओं के लिए सरकार की तरफ से CET पास को 9000 रुपये देने का वादा पूरा किया जा सकता है।
सक्षम युवा योजना के तहत दिए जा सकते हैं पैसे
युवाओं को सक्षम युवा योजना से जोड़ा जा सकता है। सक्षम युवा योजना में 12वीं पास ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट के लिए फिलहाल अलग-अलग रूपों की श्रेणी का प्रावधान है। हो सकता है कि सरकार इसी में CET Pass युवाओं के लिए एक अलग से कॉलम शुरू कर दे और 9000 रुपये 100 दिन काम के बदले इन युवाओं को भी दिए जाएं। ऐसे में युवाओं को हरियाणा के रोजगार कार्यालय में भी पंजीकरण कर लेना चाहिए, ताकि स्कीम की घोषणा होने के बाद उन्हें सक्षम युवा पोर्टल पर अप्लाई करने में कोई परेशानी ना हो।
कब से दिए जा सकते हैं पैसे
हरियाणा में सरकार के वायदे के अनुसार युवाओं को 9000 रुपये प्रति महीना देने की बात कही गई थी। सीएम की तरफ से कहा गया था कि 1 साल तक अगर रोजगार नहीं मिलता है तो 9000 रुपये प्रति महीना युवाओं को दिए जाएंगे। अब आंकड़ों के हिसाब से देखे तो 5 दिसंबर 2025 को सीईटी ग्रुप सी के पेपर का रिजल्ट आया था। ऐसे में नवंबर में तो रिजल्ट आउट हुए 11 महीने ही होंगे। सरकार इस दिसंबर में इसे लागू कर सकती है क्योंकि दिसंबर में ही रिजल्ट आउट हुए 1 साल पूरा होगा। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इसके फॉर्म अप्लाई करवाने के लिए सरकार नवंबर में ही घोषणा कर दे।
सक्षम युवा योजना में कितने रुपये मिलते हैं?
| 10th pass | 100 रुपये पुरानी योजना के तहत लाभ ले रहे आवेदकों को 35 वर्ष की आयु पूरी होने तक भत्ता दिया जाएगा। 01.11.2016 से लागू नई योजना के तहत, न्यूनतम योग्यता 10+2 है। |
| 10+2 | 1,200 रुपये |
| Graduates | 2,000 रुपये |
| Post-Graduates | 3,500 रुपये |




