हरियाणा में बिजली ठीक करने के लिए दूसरे राज्यों से मांगे कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मियों और विद्यार्थियों की भी ली जाएगी मदद

HR Breaking News (electricity employees news) हरियाणा सरकार का कहना है कि सरकार बिजली कर्मचारियों के पक्ष में हैं। ऐसे में सीएम ने यूनियनों से जनहित में हड़ताल रोकने की अपील की है। उन्होंने उपायुक्त को यह निर्देश जारी किया है कि बिजली कर्मियों की हड़ताल (bijli karmiyon ki hadtaal) के दौरान लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और न ही बिजली संस्थान को नुकसान पहुंचना चाहिए।
बिजली हड़ताल से निपटने की तैयारी को लेकर चर्चा
सीएम नायब सिंह सैनी (cm nayab singh saini) का कहना है कि राज्य सरकार बिजली कर्मचारियों के साथ है। सरकार हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के फैसले के खिलाफ विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील करने वाली है। उनका कहना है कि सरकार कर्मियों के खिलाफ नहीं है और कर्मचारी चाहे तो बातचीत कर सकते हैं। सीएम ने बीते दिनों तीन दिवसीय राज्यव्यापी बिजली हड़ताल (power strike) से निपटने की तैयारी को लेकर सचिवों के साथ बैठक की अध्यक्षता की है और सभी जिलों के उपयुक्त ऑनलाइन जुड़े हैं।
हड़ताल के दौरान नहीं होगी परेशानी
सीएम ने यूनियनों से जनहित में हड़ताल स्थगित करने की अपील की है। उन्होंने उपायुक्त को यह निर्देश जारी किए की हड़ताल के दौरान लोगों को परेशानी न हो और बिजली संस्थान को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। संवेदनशील बिजली घरों और पावरग्रिड के ड्रोन से भी निगरानी (Powergrid drone surveillance) की जाने वाली है। अगर इस दौरान कोई नुकसान पहुंचता है, तो तुरंत ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएम ने किए निर्देश जारी
सीएम ने निर्देश जारी किए हैं कि बिजली सप्लाई सुचारू बनाने के लिए तकनीकी स्टाफ (Technical staff for power supply), सेवानिवृत कर्मचारी, उद्योग कर्मियों और आईटीआई-पॉलिटेक्निक के अंतिम साल के विद्यार्थियों की भी मदद ली जाएगी। इसके लिए सुरक्षा किट और जरूरी सुरक्षा उपाय भी होंगे। सभी जिलों में कमेटियां बनाई जाएंगी, जो मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी को रिपोर्ट देंगे। कंट्रोल रूम के नंबर भी सार्वजनिक किए जाने वाले हैं।
किन कर्मियों की ली जाएगी मदद
DGP अजय सिंघल (DGP Ajay Singhal) का कहना है कि 1015 स्थान पर 6230 पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। पुलिस 1501 नंबर पर जो भी शिकायत आती है, उसकी तुरंत कार्रवाई करेगी। सभी जिलों में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित किए हैं। ऊर्जा विभाग की आयुक्त का कहना है कि विभाग के कंट्रोल रूम में निदेशक स्तर के अधिकारी को तैनात किया जाएगा।
हड़ताल की वीडियोग्राफी (Videography of strike) भी की जाएगी। ACM ने सिविल सर्जनों और प्रधान चिकित्सा अधिकारियों को जनरेटर, बिजली बैकअप और 24 घंटे इलेक्ट्रिशियन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। हर एक संस्थान में नोडल अधिकारी की नियुक्ति होगी।
कुरुक्षेत्र में 20 बिजली कार्यालय नियुक्त
सरकार को बिजली सप्लाई और फाल्ट को ठीक करने की व्यवस्था पर दबाव बढ़ने की संभावना है। कुरुक्षेत्र में 20 बिजली कार्यालय और सब स्टेशनों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। हिसार सर्कल में लगभग 1600 कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल में शामिल हैं।
यहां शहर की बिजली आपूर्ति (power supply) निजी एजेंसी के सहारे चलने की व्यवस्था है, लेकिन गांव के इलाकों में मरम्मत में देरी हो सकती है। हिसार सर्कल के एसई ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसीपी को लेटर लिखा है। भिवानी और चरखी दादरी में निगम के 1702 कर्मचारी (Corporation employees in Charkhi Dadri) तैनात है। सर्कल महाप्रबंधक का कहना है कि लगभग 95 प्रतिशत कर्मियों ने हड़ताल का अल्टीमेटम दे दिया है।




