हरियाणा में जमीन का होगा ड्रोन सर्वे, मकान-प्लॉट से लेकर खााली जमीन तक का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

HR Breaking News (Haryana News ): हरियाणा में कंट्रोल एरिया के भीतर जमीन और भवनों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए आधुनिक तकनीकी मदद ली जा रही है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (Town and Country Planning Department) ने इसके लिए ड्रोन सर्वे शुरू कराया है। पहले चरण में करनाल (karnal news) और पानीपत (panipat news) में 10 ड्रोन की टीमें काम कर रही है। सर्वे के (Drone survey of land will be done in Haryana) जरिए  पता लगाया जा जाएगा कि किस जगह पर कितने भवन बने हैं, निर्माण कितनी ऊंचाई तक और कहां जमीन खाली पड़ी है। इस जुटाए गए आंकड़े को विभाग की रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। ताकि भविष्य में योजनाएं तैयार करने और भवनों से संबंधित जानकारी जुटाने में आसानी हो। 

दृश्या को सौंपी जिम्मेदारी 

अब तक (haryana latest news) इस तरह का सर्वे करने के लिए निजी ड्रोन सेवाओं की मदद लेनी पड़ती थी। इसके लिए ड्रोन उड़ाने की अनुमति लेने से इतनी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती थी। अब सरकार ने ये जिम्मेदारी दृश्या को सौंप दी है। योजना के तहत सर्वे की तस्वीर और आंकड़ों को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखा जाएगा। पहले चरण में सोनीपत (sonipat news), झज्जर और महेंद्रगढ़ को इसमें शामिल किया जाएगा। इसके बाद योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी है। 

विस्तृत रिपोर्ट होगी तैयार

ड्रोन सर्वे (jamin drone survey) से मिलने वाली तस्वीरों के आधार पर भवनों की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें निर्माण की दिशा, मंजिलों की संख्या, ऊंचाई और जमीन की स्थिति जैसी जानकारियां शामिल होगी। सर्वे में खाली पड़े भूखंडों की पहचान की जाएगी। इसके साथ ही विभाग का फील्ड स्टाफ मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करेगा। इस दौरान संपत्ति के मालिक का नाम, पता, जमीन का क्षेत्रफल और निर्माण जानकारी जुटाई जाएगी।

हिसार में बिजली प्लांट के विस्तार के लिए होगा जमीन अधिग्रहण, 2 गांवों में खरीदी जाएगी 35 एकड़ जमीन

5 सेंटीमीटर से तस्वीर लेगा ड्रोन 

सर्वे में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन से करीब 5 सेंटीमीटर स्टार की बारी की वाली तस्वीर लेने की योजना इसके लिए  ऑर्थो रेक्टोफाइड इमेज तकनीक (Ort Recto for Architecture Photography)का इस्तेमाल किया जाएगा इससे जमीन और उसे पर वह निर्माण की शक्ति को अधिक स्पष्टता से दर्ज किया जा सकता है

तस्वीर देखकर होंगे नक्शे पास 

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के महानिदेशक डॉक्टर जे.गणेशन के अनुसार भवन और जमीन से जुड़ा पूरा डाटा उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाने की योजना है। इससे संबंधित क्षेत्र की जानकारी एक क्लिक पर हासिल की जा सकेगी। डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से भवनों के नक्शे पास करने की प्रक्रिया में भी मदद मिलेगी। साथ ही जमीन और संपत्ति के वास्तविक विवरण का मिलान करना आसान होगा। इससे संपत्ति पर गलत दावा करने रिकॉर्ड में गड़बड़ी जैसे समस्या पर अंकुश लगेगा।

Related Articles

Back to top button