हेमकुंड साहिब यात्रा अंतिम चरण में, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़; 10 अक्टूबर को बंद होंगे कपाट

हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले धाम में मत्था टेकने और अंतिम दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

इस वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या देखने को मिली है। अब तक 3 लाख 58 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र धाम में दर्शन कर चुके हैं। प्रबंधन के मुताबिक, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यात्रा के अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हेमकुंड साहिब में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button