Mallikarjun Kharge Haldwani Rally Live: खरगे की रैली से पहले हल्द्वानी में हंगामा, पुलिस भवन पहुंचे कांग्रेस नेता

रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

खरगे की जनसभा को लेकर रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए चार गेट बनाए गए हैं। मुख्य गेट से केवल मल्लिकार्जुन खरगे के काफिले को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अन्य गेटों से मैदान में प्रवेश करेंगे। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था में तीन राजपत्रित अधिकारियों के साथ चार इंस्पेक्टर, 65 एसआई और एएसआई समेत करीब 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी भी तैनात की गई है।

रैली स्थल पर धीरे-धीरे बढ़ रही भीड़

रामलीला मैदान में सुबह के समय शुरुआती भीड़ कम दिखाई दी। करीब 11 बजे तक मैदान में लगी कई कुर्सियां खाली थीं। हालांकि, पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि दोपहर बाद कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ेगी।बाद में रैली स्थल पर कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने लगी और पंडाल की करीब 75 फीसदी सीटें भर गईं। कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर उत्साह नजर आया।



Recent Posts
Back to top button