नैनीताल से लौट रहे 6 पर्यटक हादसे का शिकार, टवेरा 40 मीटर गहरी खाई में गिरी

नैनीताल(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के नैनीताल से लौट रहे लखनऊ के छह पर्यटक गुरुवार सुबह एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गए। ज्योलीकोट के पास उनकी टवेरा अचानक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Recent Posts
Back to top button