एक माह में हिल-मेल की बड़ी उड़ान, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी शुभकामनाएं

आज हिल-मेल डिजिटल चैनल के एक माह पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने हिल-मेल कार्यालय पहुंचकर अपना स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर उन्होंने हिल-मेल टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में हिल-मेल ने जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है तथा हिल-मेल डिजिटल समाज और पहाड़ की आवाज को प्रभावी ढंग से सामने ला रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि हिल-मेल आने वाले समय में उत्तराखंड, पहाड़ और आम जनता की समस्याओं एवं अपेक्षाओं की एक सशक्त आवाज बनकर उभरेगा।
उल्लेखनीय है कि 17 मई को हिल-मेल डिजिटल का शुभारंभ देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के करकमलों द्वारा हुआ था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बहुत कम समय में ही हिल-मेल ने विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए लाखों लोगों तक अपनी पहुंच बनाई है। मात्र एक माह के भीतर हिल-मेल के यूट्यूब परिवार से 16 हजार से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं, जबकि 1.7 करोड़ (17 मिलियन) से अधिक लोग इसकी सामग्री देख चुके हैं। वहीं फेसबुक पर भी हिल-मेल का परिवार लगभग 2 लाख लोगों तक पहुंच चुका है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का यह स्नेह और आशीर्वाद हिल-मेल परिवार के लिए नई ऊर्जा, प्रेरणा और जिम्मेदारी का संदेश है। हम उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और संकल्प लेते हैं कि जनहित, सत्य और उत्तराखंड के विकास से जुड़े मुद्दों को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।



