मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में युवाओं को मिल रहे नए अवसर
उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का युवा आज नए अवसरों, आत्मविश्वास और सशक्त भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को पारदर्शी एवं त्वरित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना, विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान कर रहा है।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि रोजगार सृजन एवं युवाओं को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न केंद्रीय विभागों में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए हैं।
श्री मौर्य ने मा0 प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, आत्मनिर्भर भारत और रोजगारपरक व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु प्रधानमंत्री जी द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी एवं सराहनीय हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी नवनियुक्त युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




