प्रदेश के गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति की झलक इन संग्रहालयों में देखने को मिलेगी- जयवीर सिंह

संस्कृति विभाग उ0प्र0 के अधीन संचालित विभिन्न राज्य संग्रहालयों का निर्माण कार्य पूरा करके प्रदेश की जनता को समर्पित कर दिया गया है। इन संग्रहालयों के माध्यम से दर्शक प्रदेश की समृद्धि विरासत एवं गौरवशाली अतीत की स्मृति की अनुभूति कर सकते है। इन संग्रहालयों में पूरे प्रदेश भर से प्राप्त दुर्लभ मूर्ति एवं वस्तुएं संरक्षित की जाती है। यह हमारे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक इतिहास से साक्षात्कार कराती है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटक एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विगत 05 वर्षो में किए गए निर्माण कार्यों के अंतर्गत 05 राज्य संग्रहालय लखनऊ में पूरे कराए गए है तथा 03 राज्य संग्रहालयों के कुछ कार्य अवशेष है, उन्हे भी शीघ्र पूरा करा दिया जाएगा। राज्य संग्रहालय लखनऊ में विदेशी मुर्तिकला गैलरी की मूर्तियों को स्थानांतरित कर संग्रहालय परिसर में रखने का कार्य अप्रैल, 2026 में पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार राज्य संग्रहालय लखनऊ के सभागार के सौंदर्यीकरण के कार्य पूर्ण कर उद्घाटन 27 अगस्त, 2025 को कर दिया गया है।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य संग्रहालय लखनऊ के चतुर्थ पार्श्व गैलिरियों के पहुंच मार्ग, शौचालय, विद्युत एवं सौंदर्यीकरण पूर्ण कराकर स्थानातंरित किया जा चुका है। इसी प्रकार राज्य संग्रहालय लखनऊ में प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय को 2483.05 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित कराकर मा0 मुख्यमत्री जी द्वारा 04 मार्च 2024 को आम जनता को समर्पित किया जा चुका है। इसी प्रकार राज्य संग्रहालय लखनऊ में स्थित अवधि गैलरी (नवाबी कला) के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य 171.80 लाख रूपये से पूर्ण कराकर शुभारंभ करा दिया गया है।
जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य संग्रहालय लखनऊ परिसर में स्थित ओल्ड कोठी में कैफेटेरिया आदि का कार्य 459.12 लाख रूपये की लागत से कराया जा रहा है। यह प्रगति के अंतिम चरण में है। इसी प्रकार राज्य संग्रहालय लखनऊ में भवन के बेसमेंट कक्षों के सुदृढ़ीकरण का कार्य 460.49 लाख रूपये से कराया जा रहा है। यह कार्य प्रगति के अंतिम चरण में है। इसी प्रकार राज्य संग्रहालय लखनऊ परिसर में सीवर लाइन एवं रेन वाटर हारवेस्टिंग प्लांट एवं नलकूप बोरिंग के स्थापना संबंधी कार्य 174.66 लाख रूपये से कराया जा रहा है। यह भी कार्य प्रगति पर है।

Related Articles

Back to top button