Vijay Thalapathy: करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने एक्टर विजय थलापति से 6 घंटे पूछताछ की

Vijay Thalapathy: करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने एक्टर विजय थलापति से 6 घंटे पूछताछ की

एक्टर बोले- भगदड़ के लिए हम जिम्मेदार नहीं
Vijay Thalapathy, (News), नई दिल्ली: तमिलनाडु के करूर भगदड़ मामले में सोमवार को तमिलगा वेट्री कजगम चीफ एक्टर विजय थलापति से सीबीआई ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान विजय ने सीबीआई से कहा कि उनकी पार्टी भगदड़ के लिए जिम्मेदार नहीं है। भगदड़ के बाद हालत और न बिगड़े इसलिए वे उस दिन रैली वाली जगह से रवाना हो गए थे। दरअसल 27 सितंबर 2025 को करूर में विजय की रैली के दौरान भगदड़ हुई थी। इस दौरान 41 लोगों की मौत हुई थी और 60 से अधिक घायल हुए थे।

इसी मामले में विजय थलापति को सेंट्रल ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन ने 12 जनवरी को पेश होने के लिए समन भेजा था। एक्टर विजय सुबह 11.29 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच काली रेंज रोवर से नई दिल्ली के सीबीआई हेडकॉर्टर पहुंचे थे, शाम को लगभग 6.15 बजे बाहर निकले। सीबीआई ने इस मामले में तमिलगा वेट्री कजगम के कई पदाधिकारियों से भी पूछताछ की है।

चुनावी रैली में भगदड़ हुई थी, 41 मौतें हुईं

यह घटना सितंबर 2025 में तमिलनाडु के करूर जिले में टीवीके के एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। कार्यक्रम में भारी भीड़ जमा होने से भगदड़ मच गई थी। हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें: पीएसएलवी-सी62 मिशन फेल, रास्ते से भटका रॉकेट

  • टैग

Related Articles

Back to top button