Sone ka Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बंपर तेजी, जानें देश के प्रमुख शहरों का ताजा भाव

HR Breaking News – (Gold-Silver Rate Today)। सोने और चांदी में आए दिन हो रही जबरदस्त तेजी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये हैं। बढ़ती महंगाई के दौर में सोने व चांदी के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आम लोगों पर पड़ा है। भारत में सोना पारंपरिक गहना है जिसे शादियों और त्योहारों या खास अवसर पर खरीदा जाता है।

लेकिन आज सोने व चांदी की कीमतें (Sone Chandi li kimat) इतनी ज्यादा बढ़ चुकी हैं कि आम लोगों के लिये एक तोला सोना खरीदना मुश्किल हो गया है। चांदी की बात करें तो यह 90 हजार रुपये किलो से सीधे 2 लाख 40 हजार रुपये प्रति किलो के पार जा पहुंची है। आज भी दोनों कीमती धातुओं के रेट में तेजी आई है।

आज मजबूत हुआ सोना –

आज यानी 8 जनवरी की सुबह देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rate) में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी गोल्ड महंगा हुआ है। आज इसकी कीमत 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने व चांदी के रेट मजबूत हुए हैं। वश्विक बाजार में गोल्ड (Gold Price Hike) का हाजिर भाव 4,449.87 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट –

दिल्ली में सोने की कीमत –

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतों (Delhi Gold Rate) में तेजी आई है। 24 कैरेट गोल्ड उछलकर 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है, जबकी 22 कैरेट सोने का भाव 1,280,10 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

आज मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना (Sone ka rate) महंगा होकर 1,26,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

पुणे और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट (24 carat gold rate) 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है और 22 कैरेट गोल्ड 1,26,740 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

शहर       22 कैरेट   24 कैरेट

दिल्ली        128010 139640

मुंबई         126740 138260

अहमदाबाद 127910 139540

चेन्नई         126740 138260

कोलकाता 126740 138260

हैदराबाद  126740 138260

जयपुर      128010 139640

भोपाल      127910 139540

लखनऊ    128010 139640

चंडीगढ़     128010 139640

इस वजह से बढ़ रहे सोने के रेट –

अमेरिका और वेनेजुएला (Venezuela) के बीच बढ़ते तनाव ने सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स जैसे कि सोने-चांदी की (Gold Silver Price) मांग को बढ़ाया है। अमेरिका के वेनेजुएला पर हमला करने और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है।

चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी –

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Rate Hike) में तेजी का दौर बरकरार है। आज 8 जनवरी की सुबह चांदी महंगी हुई है। इसकी कीमत 2,57,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 78.69 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है। सालाना आधार पर भी चांदी ने सोने से अच्छा रिटर्न दिया है पिछले साल चांदी ने 164 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। सोने की कीमतें (Gold Rate hike 2025) साल 2025 के दौरान 74 प्रतिशत बढ़ी हैं। ऊंची कीमतों पर सब्स्टीट्यूशन एक बड़ा जोखिम बन सकता है। जैसे-जैसे चांदी महंगी होगी, इंडस्ट्रीज कॉपर या निकल जैसे सस्ते विकल्पों की ओर रुख कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button