अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, एआर रहमान को भी मिलेगा अवॉर्ड

हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की घोषणा मुंबई में आयोजित मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट और मंगेशकर परिवार की तरफ से आयोजित प्रेस वार्ता में की गई है।

बता दें, अमिताभ को ये सम्मान राष्ट्र और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय समर्पण के लिए दिया जा रहा है। अमिताभ को यह पुरस्कार दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर की 82वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 24 अप्रैल के दिन मुंबई में दिया जाएगा।

इन्हें भी मिलेगा अवॉर्ड

ट्रस्ट और मंगेशकर परिवार की तरफ से कई अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है। इसके तहत संगीतकार एआर रहमान को भारतीय संगीत के लिए, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी को सिनेमा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए, रूप कुमार राठौर को संगीत के क्षेत्र में उनके काम के लिए और अभिनेता रणदीप हुडा को बेस्ट फिल्म प्रोडक्शन और एक्टिंग के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मराठी अभिनेता अशोक सराफ और अभिनेता अतुल परचुरे को भी अवॉर्ड दिया जाएगा।

सबसे पहले प्रधानमंत्री को मिल था यह सम्मान

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट और मंगेशकर परिवार की तरफ से इस सम्मान की शुरुआत दिवंगत लता मंगेशकर की स्मृति में वर्ष 2022 में की गई थी। पहले साल यह अवॉर्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गायिका आशा भोसले को दिया गया था।

Related Articles

Back to top button