5.16 करोड़ रुपये से सजा माता का दरबार, मंदिर की भव्यता देख नतमस्तक हो जाएंगे आप

विजयादशमी तथा नवरात्रि सेलिब्रेशन के चलते आंध्र प्रदेश के नल्लोर स्थित ऐतिहासिक वासवी कन्यका परमेश्वरी मंदिर को 5 करोड़ 16 लाख रुपये के करेंसी नोटों से डेकोरेट किया गया है। मंदिर की विशाल सजावट सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन चुकी है। हालांकि, यह प्रथम बार नहीं है जब मंदिर को इस प्रकार से सजाया गया है। पहले भी विजयादशमी के अवसर पर मंदिर को करेंसी नोटों से सजाया जाता रहा है।

वही वासवी कन्यका परमेश्वरी मंदिर कमेटी ने सोमवार, 1 अक्टूबर के दिन देवी को 5.16 करोड़ रुपये के रंग-बिरंगे करेंसी नोटे से सजाया। हाल ही, मंदिर का 4 वर्ष पहले आरम्भ हुआ रेनोवेशन का काम समाप्त हुआ था जिस पर तकरीबन 11 करोड़ रुपये खर्च आया। नल्लोर शहरी विकास प्रधिकरण के अध्यक्ष तथा मंदिर समिति के सदस्य मुक्कला द्वारकानाथ ने बताया कि इस मंदिर का इतिहास 130 वर्ष पुराना है।

मुक्कला द्वारकानाथ ने कहा कि श्रद्धालु की मदद से देवी को 7 किलोग्राम सोने एवं 60 किलोग्राम चांदी से सुशोभित किया जाएगा। बता दें, तकरीबन 100 से ज्यादा वॉलेंटियर्स दशहरा सेलिब्रेशन के लिए मंदिर में काम कर रहे हें। मंदिर की सजावट में 10 से लेकर 2 हजार रुपये तक के रंग-बिरंगे करेंसी नोटों का उपयोग किया गया है। करेंसी नोट से ही सजावट के लिए गुलदस्ता, फूल तथा झालर आदि बनाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2020 में तेलंगाना में कन्यका परमेश्वरी मंदिर को विजयादशमी उत्सव पर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के नोटों से सजाया गया था।

Related Articles

Back to top button