किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे: अमित मोहन प्रसाद
लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में गत एक दिन में कुल 2,28,211 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,62,17,851 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 65 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 34 लोग तथा अब तक कुल 16,85,125 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 672 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 449 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। पहली डोज 4,09,60,377 तथा दूसरी डोज 78,65,902 तथा अब तक कुल 4,88,26,279 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि 03 बजे तक 12 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी गयी है जो सर्वाधिक है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण का पालन करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।




