36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दिवाली 2019: इस दिवाली बन रहे हैं कई शुभ योग, जानिए खरीदारी का मुहूर्त

अध्यात्म

आपको बता दें, कि कार्तिक मास में कई सारे पर्व और त्योहार होते हैं इस माह को त्योहारों का माह भी कहा जाता हैं। त्योहारों का मौसम शुरु हो चुका हैं 17 अक्टूबर को करवाचौथ का पर्व मनाया गया। जिसमें सुहागन महिलाएं सज संवरकर करवाचौथ का व्रत रखती हैं

इसी पर्व के साथ नई चीजों की खरीदारी, नए कार्य की शुरुआत, मकान और वाहन की खरीदारी शुरू हो जाती हैं वही आने वाले दिनों में करीब हर एक दिन खरीदारी के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं यानी की इस बार नई चीजों की खरीदारी के कई अवसर लोगो को प्राप्त होंगे।

बता दें कि 21 से 27 अक्टूबर के बीच सात दिनों में खरीदारी के कई विशेष मुहूर्त और शुभ योग आ रहे हैं जिन्हें ज्योतिष के नजरिएं से शुभफल देने वाला माना जा रहा हैं 21 अक्टूबर को आहोई अष्टमी हैं जिस दिन सोम पुष्प नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा हैं वही 22 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग हैं, पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग दोनों ही बहुत ही शुभ मुहूर्त माने जाते हैं।

इसमें नई चीजों की खरीदारी और नया कार्य करना अक्षय फल प्रदान करता हैं वही पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर की शाम 5.30 से लेकर 22 अक्टूबर की शाम 4.40 तक रहेगा। इस नक्षत्र में गाड़ी, मकान, दुकान, सोना, बर्तन की खरीदारी करना सभी के लि शुभ और फलदायी रहेगा। वही कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व हैं, धनतेरस पर नई खरीदारी करने की परंपरा होती हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More