मंत्रिमंडल ने वर्ष 2019-20 के लिए फॉस्‍फेटिक और पोटाशिक (पीएंडके) उर्वरकों के लिए पोषण आधारित सब्सिडी (एनबीएस) को मंजूरी दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने वर्ष

2019-20 के लिए फॉस्‍फोरस और पोटाश (पीएंडके) उर्वरकों के लिए पोषण आधारित सब्सिडी दरों के निर्धारण के लिए उर्वरक विभाग के प्रस्‍ताव को अपनी मंजूरी दी है। एनबीएस के लिए अनुमोदित दरें  अधिसूचना की तिथि से निम्‍नानुसार लागू होंगी:

प्रतिकिलो सब्सिडी दरें (रुपये में)
एन (नाइट्रोजन)पी (फॉस्‍फोरस)के (पोटाश)एस (सल्‍फर)
18.90115.21611.1243.562

  अधिसूचना से पूर्व प्रतिकिलो सब्सिडी दरें वही रहेंगी जैसी वर्ष 2018-19 में थी।व्‍यय:

पोटाश और फॉस्‍फोरस युक्‍त उर्वरकों पर वर्ष 2019-20 के दौरान सब्सिडी जारी करने के लिए अनुमानित व्‍यय 22875.50 करोड़ रुपये होगा।

लाभ:

इससे विनिर्माता और आयातक उर्वरकों और उर्वरक सामग्रियों के लिए आपूर्ति अनुबंध देने में और वर्ष 2019-20 के दौरान किसानों को उर्वरक उपलब्‍ध कराने में समर्थ होंगे।

पृष्‍ठभूमि:

सरकार उर्वरक विनिर्माताओं/आयातकों के माध्‍यम से किसानों को रियायती दरों पर उर्वरक, यूरिया और 21 ग्रेड के पोटाश और फॉस्‍फोरस उर्वरक उपलब्‍ध कराती है। पोटाश और फॉस्‍फोरस उर्वरकों पर सब्सिडी 1.4.2011 से प्रभावी एनबीएस योजना द्वारा नियंत्रित की गई हैं। इसकी किसान अनुकूल पहुंच के अनुसार सरकार किसानों को सस्‍ते दामों पर पोटाश और फॉस्‍फोरस उर्वरकों की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button