ऋतिक रोशन ने सुपर 30 के लिए ‘बिहारी बाबू’ बनने का अपना रोचक सफ़र किया शेयर!

फ़िल्म “सुपर 30” के लिए ऋतिक रोशन का बिहारी बाबू बनने का सफ़र देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। अभिनेता ने हाल ही में पर्दे के पीछे की एक वीडियो के जरिये अपने इस अनदेखे अवतार की तैयारियों से जुड़ी हलचल साझा की है।

प्रत्येक बिहारी शब्द को सबसे सटीक तरीके के साथ बोलना और यहां तक कि खुद को एक छोटी जगह के आदमी के आकार में ढालना, जिसमें एक सुपर स्टार की कोई झलक नहीं है, ऋतिक ने हमें मनोरंजन की सही खुराक दी है और उनके दमदार अभिनय ने हमें हिला कर रख दिया है जिसका अंदाजा फ़िल्म को मिल रही सरहाना से लगाया जा सकता है।

“सुपर 30” अभिनेता ने अपना यह वीडियो साझा करते हुए लिखा,
“Learning to let go.
मार दिया छलाँग !! ?
#biharimode #super30″

सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने फ़िल्म में पूर्णता के साथ आनंद कुमार का किरदार निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है जिसे अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस के रूप में देखा जा रहा है। अभिनेता ने इस किरदार के लिए अपनी आलीशान ज़िन्दगी को पीछे छोड़ते हुए और हर बारीकी पर ध्यान देते हुए, अभिनय का स्तर ऊपर कर दिया है।

अभिनेता ने निश्चित रूप से फिल्म के प्रत्येक क्षण में एक भावपूर्ण और भावनात्मक संदेश के साथ लाखों दिलों को छू लिया है और एक बिहारी गणित शिक्षक को बखूबी अपने भीतर उतार लिया है।

सुपर 30 में समाज के निर्माण और मजबूती में शिक्षकों के महत्व पर रोशनी डाली गई है और साथ ही दिखाया गया है कि किसी व्यक्ति को आकार देने में वे जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वह समाज को आगे बढ़ाने में भी मदद करता है।

फिल्म में मृणाल ठाकुर के साथ पंकज त्रिपाठी, नंदीश संधू और अमित श्रीवास्तव जैसे प्रतिभावान कलाकार भी हैं जिन्होंने शानदार अभिनय किया है। यह फिल्म 12 जुलाई को वैश्विक स्तर पर रिलीज़ हो चुकी और इसे ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ के रूप में सराहा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button