रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया “मिशन मंगल” का दमदार ट्रेलर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल काआज के दिन ट्रेलर रिलीज हुआ है। कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से रन कर रहा है। और इतनी ही देर में कई लोगों के व्यूज भी आने शुरु हो गए है। इस ट्रेलर से पहले इस फिल्म के टीजर और पोस्टर भी रिलीज हुआ था। जिसको लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी भी नजर आ रहे है।

ये ट्रेलर कितना दमदार है, ये इसी बात से पता चलता है कि रिलीज होती है सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। कुछ मिनटों में ही ट्विटर #MissionMangalTrailer ट्रेंड करने लगा है। अक्षय की फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये ट्रेलर देखकर उनके रोंगड़े खड़े हो गए।

https://twitter.com/iamjogirajput/status/1151742932568854528

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। स्टार स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म का निर्देशक जगन शक्ति ने किया है। और इस फिल्म को आर बाल्की ने प्रोड्यूज किया है। इस फिल्म के गाने की बात करें तो फिल्म के गानो को अमित त्रिवेदी ने डायरेक्शन दी है।

https://www.instagram.com/p/Bzr2Z5qHsr0/?utm_source=ig_embed

आपको बता दें कि मिशन मंगल फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। जिसमें अक्षय कुमार एक वैज्ञानिक का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय राकेश धवन नाम का किरदार निभाते हुए आपको नजर आएंगे।

इस फिल्म की कहानी में अक्षय एक वैज्ञानिकों की टीम को लेड करते नजर आएंगे। वहीं विद्या बालन इस फिल्म में तारा शिंदे नाम का रोल प्ले करती हुई साइंटिस्ट अवतार में नजर आएंगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि अक्षय कुमार पहली बार महिला टीम को लीड करते हुए मिशन मंगल में दिखाई देगें।इस फिल्म से पहले अक्षय फिल्म 2.0 में रजनीकांत के साथ नजर आए थे। जिसमें उन्होंने विलन का किरदार प्ले किया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में काफी अच्छी कमाई की थी। वही विद्या बालन की बात की जाए तो वह आखिरी बार इमरान हाशमी के साथ फिल्म हमारी अधुरी कहानी में नजर आईं थी। इसके अलावा तापसी आखिरी बार फिल्म बदला में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं थी। और वही सोनाक्षी कलंक के आइटम सॉन्ग में नजर आईं थी।

Related Articles

Back to top button