विल स्मिथ ने ‘अलादीन’ में लगाया बॉलीवुड का तड़का

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विल स्मिथ बॉलीवुड की दुनिया से किस कदर प्यार करते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने निर्देशक गाई रिची से उनकी आगामी फिल्म ‘अलादीन’ (Aladdin) में बॉलीवुड का अंदाज शामिल करने को कहा. कई बार काम की वजह से और व्यक्तिगत कारणों से भी भारत की यात्रा कर चुके अभिनेता विल स्मिथ ने कहा कि वह बॉलीवुड प्रोजेक्ट का निर्माण और उसमें काम करने के लिए उत्सुक हैं.

टोक्यो मेंरेड कारपेट आयोजन के दौरान विल स्मिथ ने कहा, “अलादीन बेहतरीन है.. आप उसे पसंद करेंगे. मैंने इस फिल्म में अपने सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड संस्करण को प्रस्तुत करने की कोशिश की है. फिल्म में एक प्रिंस अली का किरदार है और मैंने गाई रिची से कहता रहा कि तुम्हें बॉलीवुड का अनुसरण करना होगा, तुम्हें उन्हें पूरा बॉलीवुड लुक देना होगा.”

https://youtu.be/foyufD52aog

यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में वह किसका सहयोग करना पसंद करेंगे, विल स्मिथ ने कहा : “मैं भारत का दौरा कर रहा हूं, बैठक कर रहा हूं और बाहर घूम रहा हूं. उन्हें मुझे कुछ पेश करने की जरूरत है, मुझे कुछ लाने की जरूरत है. मुझे नहीं पता कि हम क्या करना चाहते हैं – लेकिन हमें शुरुआत करनी चाहिए, हमें मिलकर इसका निर्माण करना चाहिए.” ‘अलादीन’ भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में 24 मई को रिलीज होगी.

Related Articles

Back to top button