खुशी कपूर करेंगी बॉलीवुड में काम

फिल्मकार बोनी कपूर और दिंवगत अभिनेत्री श्रीदेवी की पुत्री खुशीकपूर भी बॉलीवुड में काम करने जा रही है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने पिछले साल प्रदर्शित फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से उनकी छोटी बहन खुशी कपूर के भी फिल्मों में आने के कयास लगाए जाते रहे हैं। कुछ दिनों पहले ऐसी चर्चा सामने आई थी कि खुशी कपूर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ऑपोजिट करण जौहर की फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं।

हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। जाह्नवी कपूर ने हाल में खुलासा किया है कि खुशी भी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उन्होंने एक चैट शो में कहा कि उनकी छोटी बहन हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने से पहले न्यूयॉर्क फिल्म अकैडमी में कोर्स जॉइन करेंगी। जाह्नवी ने यह कहा कि इस कोर्स को करने के बाद ही खुशी फैसला लेंगी कि उन्हें क्या करना है। जाह्नवी इस समय इंडियन एयरफोर्स की पायलट गुंजन सक्सेना की बायॉपिक की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उन्हें करण जौहर ने अपनी मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में भी साइन किया है।

Related Articles

Back to top button