सैफ की मूवी में काम नहीं करेंगी सारा अली खान

एक्टर सैफ अली खान अपनी अगली फिल्म ‘जवानी दीवानी’ को प्रड्यूस करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सैफ के पुराने दोस्त जय शेवकरमानी इस फिल्म को को-प्रड्यूस करेंगे। नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में सैफ, आलिया के पिता का रोल अदा करेंगे। हालांकि पहले ऐसी खबरें भी थीं कि इस फिल्म में सैफ की बेटी सारा अली खान को लिया जाएगा लेकिन अब सैफ ने इन खबरों से इनकार कर दिया है।

हालांकि सैफ ने कहा कि उन्हें अच्छा लगता अगर सारा इस रोल को करतीं। सैफ ने यह भी बताया कि इस फिल्म को करने के लिए सारा को अपनी दूसरी फिल्मों को छोड़ना पड़ता।

Related Articles

Back to top button