विल स्मिथ की “बकेट लिस्ट” में बॉलीवुड डांस!

विल स्मिथ अपने नए शो “बकेट लिस्ट” के माध्यमिक से डर और चुनौतीपूर्ण स्टंट को अपने जुनून में बदल रहे है। उनकी “बकेट लिस्ट” एडवेंचर में दुबई में अपनी पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के साथ स्काइडाइविंग; अबू धाबी में फॉर्मूला 1 कार रेसिंग; शार्क के साथ तैरना; बॉलीवुड फिल्म में भाग लेना; क्यूबा में हाफ मैराथन दौड़ना और डेव चैपल के साथ स्टैंड-अप कॉमेडी करना शामिल है।

एडवेंचर का लुत्फ़ उठाने के बाद, अब विल स्मिथ की बकेट लिस्ट का अगला एपिसोड भारत पर केंद्रित होगा। 3 अप्रैल को रिलीज होने वाले इस एपिसोड में विल ने बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा पूरी की है।

अपने इस आगामी एपिसोड के लिए विल स्मिथ ने हाल ही में भारत का दौरा किया था जहाँ अभिनेता ने अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड के तमाम कलाकार और भारतीय फुटबॉलर भाईचुंग भाटिया  से ख़ास मुलाकात की थी।

विल स्मिथ ने अपने इस भारतीय दौरे के दौरान फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के सेट का भी विशेष दौरा किया था जहाँ विल स्मिथ ने फ़िल्म की सम्पूर्ण कास्ट और क्रू के साथ पूरा एक दिन का वक़्त बिताया और साथ ही वह टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर के एक गाने पर डांस करते हुए भी नज़र आये।

मुंबई में सितारों से मुलाक़ात करने के बाद, विल ने मुंबई में रिकशा राइड का भी आनंद लिया। अपने इस भारत भ्रमण में अभिनेता ने आगरा में संगेमरमर ताजमहल की खूबसूरती का दीदार किया और हरिद्वार में गंगा आरती में भाग ले कर पूजा अर्चना भी करते हुए नज़र आये।

3 अप्रैल को रिलीज होने वाले इस एपिसोड में विल स्मिथ के भारत भ्रमण की हर झलक देखने मिलेगी जिसमें अभिनेता ने भारत की हर खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद किया है जिसे वह अब अपने प्रशंसकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है। यह एपिसोड वेब सीरीज बकेट लिस्ट का आखिरी एपिसोड है जिसमें कुल 6 एपिसोड थे।

Related Articles

Back to top button