शनिदेव की कृपा पाने के लिए आज इस आरती से करें शनि को प्रसन्न

शनिवार का दिन है। इस दिन भगवान् शनि की पूजा करनी चाहिए। शनि की पूजा करने से आपको कई दुष्प्रभावों से निजात मिलेगी। आप चाहते हैं कि शनिदेव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहें तो आज के दिन की जाने वाली आरती के बारे जानिए

जय शनि देवा, जय शनि देवा, जय जय जय शनि देवा। अखिल सृष्टि में कोटि-कोटि जन करें तुम्हारी सेवा।

जय शनि देवा, जय शनि देवा, जय जय जय शनि देवा॥

जा पर कुपित होउ तुम स्वामी, घोर कष्ट वह पावे।

धन वैभव और मान-कीर्ति, सब पलभर में मिट जावे।

राजा नल को लगी शनि दशा, राजपाट हर लेवा।

जा पर प्रसन्न होउ तुम स्वामी, सकल सिद्धि वह पावे।

तुम्हारी कृपा रहे तो, उसको जग में कौन सतावे।

ताँबा, तेल और तिल से जो, करें भक्तजन सेवा।

हर शनिवार तुम्हारी, जय-जय कार जगत में होवे।

कलियुग में शनिदेव महात्तम, दु:ख दरिद्रता धोवे।

करू आरती भक्ति भाव से भेंट चढ़ाऊं मेवा।

Related Articles

Back to top button