‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता के बाद अब टीवी पर दिखेगी नीब करोरी बाबा की अलौकिक कहानी

साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है, लेकिन जिस फिल्म ने सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है, वह है निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की डिवाइशनल ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh)। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये से अधिक की ऐतिहासिक कमाई कर डाली है। फिल्म की इस अपार सफलता के बाद अब मेकर्स ने दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज देने का फैसला किया है।

बड़े पर्दे पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब महान संत नीब करोरी बाबा (Neem Karoli Baba) की पावन और चमत्कारी जीवन गाथा छोटे परदे यानी टेलीविजन पर गूंजने वाली है। दर्शकों को जल्द ही टीवी पर नीब करोरी बाबा के चमत्कार और उनके जीवन से जुड़े अनछुए पहलू देखने को मिलेंगे, जिसका हाल ही में आधिकारिक प्रोमो भी सामने आ चुका है।

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के जरिए नीब करोरी बाबा के जीवन और उनके कार्यों को बड़े पर्दे पर सराहा गया था, और अब इस महान संत की महिमा को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सोनी टेलीविजन (Sony TV) ने अपने कंधों पर उठाई है। महान संत नीब करोरी बाबा के जीवन पर आधारित इस नए और भव्य सीरियल की पहली झलक सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साझा कर दी है।

इस प्रोमो की शुरुआत एक शांत और खूबसूरत सड़क के दृश्य से होती है, जहां नीब करोरी बाबा शरीर पर कंबल लपेटे हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही प्रोमो में पीछे से एक बहुत ही भावुक वॉइस ओवर सुनाई देता है— “जिस इंसान की कहानियों ने देश को मंत्रमुग्ध कर दिया, अब सामने आएंगी उनकी जिंदगी से जुड़ी चमत्कारी गाथाएं जल्द सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (SonyLiv) पर।” इस प्रोमो में महाबली हनुमान की एक अलौकिक झलक भी दिखाई गई है, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

टीवी पर नीब करोरी बाबा पर आधारित इस मेगा सीरियल को लाने का मुख्य निर्णय मेकर्स द्वारा ‘हनुमान अंश’ को मिल रहे अपार प्यार को देखकर लिया गया है। गत 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शुरुआत के तीन दिनों में महज 60 लाख रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने ‘वर्ड ऑफ म माउथ’ (Word of Mouth) पब्लिसिटी के दम पर ऐसा गदर मचाया कि यह साल 2026 की सबसे कमाऊ फिल्मों की सूची में शामिल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेकर्स ‘हनुमान अंश’ को कुल तीन भागों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसके आगामी दूसरे पार्ट में मुख्य रूप से नीब करोरी बाबा की प्रसिद्ध ‘कैंची धाम’ की यात्रा और उनके आध्यात्मिक सफर को दिखाया जाएगा, जबकि तीसरे पार्ट में उनके महान भक्तों और उनके चमत्कारों की गाथाओं को विस्तार से पर्दे पर उतारा जाएगा। टीवी पर इस नए धार्मिक और आध्यात्मिक सीरियल के आने से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button